नेपाल में दुखद प्लेन क्रैश | 72 People Died in Yeti Airline Plane Crash Pokhara

Case Study

जैसा की आप सब लोग न्यूज़ चैनल्स और अख़बार में भी पड़ रहे होंगे , परसो यानि 15 January 2023 को नेपाल के Pokhara में हुई एक बहुत ही दुखद हवाई दुर्घटना में प्लेन में सवार सभी 72 लोगो की मृत्यु हो गयी। इस दुखद घटना में 5 भारतीए नागरिको के मारे जाने की भी खबर है। 

नेपाल के 30 सालो के इतिहास की इस सबसे भयानक हवाई दुर्घटना से भारत और नेपाल के साथ साथ पूरी दुनिया में शोक की लहर है।  Techo Air चैनल के माध्यम से हम भगवान से प्राथना करते है की इस दुखद हादसे में जान गवाने वाले सभी लोगो की आत्मा को भगवान शांति दे और अपने प्रिय जनो को खोने वाले सभी दुखी परिवारों को इस हादसे से उबरने की शक्ति प्रदान करे।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार Yeti Airlines का ATR 72–500 मॉडल का ये प्लेन लगभग 15 साल पुराना था।  इस प्लेन को 2007 में भारत की किंगफ़िशर एयरलाइन ने ख़रीदा था.

2013 में इस एयरक्राफ्ट को  Nok Air को सौंपा गया और जिसके बाद फाइनली 2019 में इसे Yeti Airlines में शामिल किया गया।

सूत्रों के मुताबिक प्लेन में 68 पैसेंजर्स के साथ 4 क्रू मेंबर्स भी सवार थे. अभी तक प्राप्त खबरों के अनुसार इस दुखद हादसे में प्लेन में सवार सभी लोगो की मृत्यु हो गयी।

खबरों के मुताबिक सुबह के लगभग 10 बजकर 33 मिनट पर प्लेन ने  Kathmandu’s के Tribhuvan International Airport से  New Pokhara International Airport के लिए उड़ान भरी।

ये एयरपोर्ट पुराने  Pokhara International Airport के बदले अभी 2 हफ्ते पहले ही शुरू किया गया है।  लैंडिंग करते वक़्त ये दुर्घटना पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच में  हुई।  लैंडिंग करते वक़्त प्लेन  Seti Gandaki नदी के किनारे पहाड़ी में क्रैश हो गया।  न्यूज़ चैनल और इंटरनेट से  प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंडिंग के वक़्त मौसम में किसी तरह की खराबी की कोई जानकारी नहीं थी और प्रारंभिक तथ्यों एवं  सामने आई तस्वीरो और वीडियोस से ये प्लेन में किसी तकनिकी खराबी के कारण हुई दुर्घटना लगती है।  जैसे जैसे नई जानकारी आती रहेगी हम आपको उससे अवगत करवाते रहेंगे।

1992 में हुए Pakistan International Airlines Flight 268 की दुर्घटना के बाद ये नेपाल की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना है।  Pakistan International Airlines Flight की दुर्घटना में 167 लोगो की दुखद मृत्यु हो गयी थी।

इस दुर्घटना में कई मार्मिक पहलु भी सामने आ रहे है।  प्लेन की CO – Pilot Anju Khatiwada जिनकी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गयी , दुर्भाग्य से Anju Khatiwada के पति Dipak Pokhrel, जो  Yeti Airlines में ही co – pilot के तोर पर कार्यरत थे , उनकी भी आज से 16 साल पहले एक विमान दुर्घटना में ही मृत्यु हो गई थी।

एक और दुखद समाचार के तहत Ghazipur के बरिसुर कस्बे के रहने वाले 4  दोस्त प्लेन हादसे के दौरान फेसबुक पर अपनी हवाई यात्रा का लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे।  सभी दोस्त बहुत खुश नज़र आ रहे थे और अपनी हवाई यात्रा का दिल खोल कर आनंद ले रहे थे लेकिन कुछ ही शनो में वो सब इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

अपने चैनल और सभी viewers के माध्यम से हम भगवान से बहुत ही दुखी मन से प्राथना करते है की सभी दिवंगत आत्माओ को शांति प्रदान करे और सभी दुखी परिवारों को हौसला और शक्ति दे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *